बंसी कौल के निधन पर

नयी दिल्‍ली : 6 फ़रवरी ’21 : जनवादी लेखक संघ रंग-निर्देशक बंसी कौल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है। कैंसर से जूझते हुए 71 वर्ष की उम्र में आज सुबह नौ बजे उनका इंतकाल हो गया।

पद्मश्री, कालिदास सम्मान और संगीत नाटक अकादमी अवॉर्ड से सम्मानित बंसी कौल का जन्म 1949 में श्रीनगर में हुआ था। 1973 में वे राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय से स्नातक हुए और वहीं कुछ वर्षों तक पढ़ाने के बाद 1984 में उन्होंने ‘रंग विदूषक’ नाम से अपना नाट्य समूह गठित किया। भारतीय रंगमंच उन्हें प्रयोगधर्मिता और लोक-परंपरा के नाट्य मुहावरे में उनकी गति के लिए याद रखेगा।

हम बंसी कौल के असमय निधन पर अपना दुख व्यक्त करते हुए उन्हें सादर नमन करते हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *