About Us

जनवादी लेखक संघ (अंजुमन जम्हूरियतपसंद मुसिन्नफ़ीन) हिंदी-उर्दू के लेखकों का एक अखिल भारतीय संगठन है । इसका गठन फरवरी 1982 में नयी दिल्ली में आयोजित एक अखिल भारतीय स्तर की कान्फ्रेंस में हुआ था जिसमें 500 से भी अधिक लेखकों ने शिरकत की थी जो भारत के सभी राज्यों से आये थे । इन प्रतिनिधियों ने संगठन का घोषणपत्र और संविधान पारित किया और अपनी कार्यकारिणी और केंद्रीय परिषद का चुनाव किया । यह बहुविदित सत्य है कि जनवादी लेखक संघ भारत में हिंदी और उर्दू के लेखकों का सबसे बड़ा संगठन है जिसकी सभी हिंदी-उर्दू क्षेत्र के राज्यों में ज़िला स्तर से राज्यस्तर तक की इकाइयां सक्रिय हैं ।

| © Janwadi Lekhak Sangh 2008-2011 | Design & Maintenance: Pallav-Journo |